Kadai Paneer Recipe in Hindi: कढ़ाही पनीर खाने में बहुत ही लोकप्रय सब्जी है, क्योंकि भारत में पनीर खाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। पनीर की सब्जी को वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दोनों तरह के लोग खाना पसंद करते हैं। पनीर खाने में स्वादिस्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन और कैल्सियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप डिनर की तैयारी कर रहीं हैं तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि कढ़ाही पनीर खाने में जितना स्वादिस्ट है, बनाने में उतना आसान भी है। तो चलिए जानते हैं कढ़ाई पनीर बनाने की सरल विधि के बारे में, जिससे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकती हैं।
तैयारी का समय 10 मिनट |
पकाने का समय 20 मिनट |
कुल समय 30 मिनट |
सर्विंग 3 |
और जानें- घर पर बनाएं हंडी पनीर रेसिपी
कड़ाही पनीर सामग्री|Kadai Paneer Recipe in Hindi
सामग्री | मात्रा |
पनीर | 250 ग्राम |
प्याज (पेस्ट) | 2 |
टमाटर (पेस्ट) | 2 |
हरी मिर्च | 2 |
शिमला मिर्च | 1 कटा हुआ |
सूखी लाल मिर्च | 3 |
लाल मिर्च पाउडर | 1 चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच |
जीरा | 1 चम्मच |
धनिया | 1 चम्मच |
गरम मसाला | 1 चम्मच |
अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 चम्मच |
लौंग, इलायची | 2, 2 |
तेल | 3 चम्मच |
नमक | स्वाद के अनुसार |
कड़ाही पनीर बनाने की विधि|Kadai Paneer Gravy Recipe in Hindi
- सबसे पहले, पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें, एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें पनीर टुकड़ों को सुनहरा होने तक तलें।
- अब मसाला तैयार करने के लिए पैन को गरम करें, इसमें धनिया, सौंफ, काली मिर्च, लाल मिर्च, लौंग और इलायची डालकर हल्का सा भून लेंगे।
- एक पैन में तेल गरम करें, इसमें टमाटर, लहसुन, प्याज, काजू और नमक डालकर इस तरह से भून लेंगे।
- अब बारी-बारी से भूने हुए मसाले और टमाटर प्याज का पेस्ट बना लेंगे।
- अब कढ़ाई में तेल गरम करें, गरम तेल में जीरा, प्याज और शिमला मिर्च डालें और इन्हे 1 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और भुना हुआ मसाला डालें।
- अब इसमें टमाटर प्याज का पेस्ट, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लेंगे।
- अब इसमें कसूरी मेथी और नमक डालकर मिडियम आंच पर ढककर पकाएं, ताकि मसाले अच्छी तरह से पक जाएं।
- अब, तले हुए पनीर को डालें और अच्छे से मिला लें।
- कढ़ाई को ढ़ककर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं ताकि सभी अच्छे से मिल जाएं।
- अब ऊपर से हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें। आपकी कढ़ाई पनीर Kadai Paneer Recipe in Hindi बनकर तैयार है।
- इसे गरमा गरम सादी रोटी या नान के साथ सर्व करें।
सुझाव
- अगर आपको तले हुए पनीर नहीं पसंद हैं तो आप कच्चे पनीर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस तरह से होम मेड मसालों के इस्तेमाल से कढ़ाही पनीर का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- टमाटर प्याज के पेस्ट की जगह आप इसे बारीक काटकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कढ़ाही पनीर में फ्रेश क्रीम या घर की मलाई का उपयोग करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- अगर आपको तीखा खाना ज्यादा पसंद है तो लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा सकती हैं।
निष्कर्ष
कढ़ाही पनीर की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है, जिसे आप किसी भी समय बना सकते हैं। यह रेसिपी इतनी स्वादिस्ट और पौस्टिक है कि आप इसे अपने मीनू में शामिल कर सकती हैं। पनीर की सब्जी जैसे शाही पनीर, पनीर लबाबदार, रोस्टेड पनीर तो बहुत खाये होंगे, लेकिन इस आसान Kadahi Paneer Recipe in Hindi को एक बार जरूर आजमाएं और अपने दोस्तों के साथ साझा करें। मुझे विश्वास है कि ये रेसिपी आपको जरूर अच्छी लगी होगी, कमेंट में जरूर बताएं।