गेहूं के आटे का टेस्टी नाश्ता|Gehu ke Aate ki Recipe in Hindi|5 मिनट में बनने वाला नाश्ता

Gehu ke Aate ki Recipe: सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी और टेस्टी होना चाहिए क्योंकि पूरे दिन की ऊर्जा सुबह के नाश्ते में समाहित होती है। सुबह के नाश्ते को लेकर दिमाग में टेंशन बना रहता है, कि नाश्ता जल्दी भी बने और टेस्टी भी रहे। क्योंकि सुबह के टाइम हर आदमी अपने दैनिक काम-काज पर जल्दी निकलना चाहता है, ऐसे में सुबह के हेल्दी नाश्ते का चुनाव करना बड़ा मुश्किल होता है। परन्तु आज हम आपको गेहूं के आटे से बने ऐसे नाश्ते के बारे में बतायेंगे, जिसे आप आसान सामग्रियों के साथ अपने घर पर बड़े आसानी से बना सकती हैं। तो आइये Gehu ke Aate ki Recipe के बारे में विस्तृत रूप से जाने।

Gehu ke Aate ki Recipe

तैयारी का समय
05 मिनट
पकने का समय
15 मिनट
कुल समय
20 मिनट
सर्विंग
2

इसे भी जानें- खस्ता रोटी रेसिपी बनाने का खास तरीका

नाश्ता बनाने की सामग्री|Gehu ke Aate ki Recipe

सामग्री मात्रा
गेहूं का आटा 2 कप
अजवाइन 1/2 चम्मच
आलू 2 कद्दूकस
प्याज 1 कद्दूकस
शिमला मिर्च 1 कद्दूकस
गाजर 1 कद्दूकस
जीरा 1/2 चम्मच
हरी मिर्च 1 बारीक कटी हुई
लालमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
गरम मसाला 1/2 चम्मच
चाट मसाला 1/2 चम्मच
मैदा 2 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
हरी धनिया 1/2 कप

इसे भी जानें- ज्वार की रोटी कैसे बनायें

आटे का नाश्ता बनाने की रेसिपी|Aate ka Nasta in Hindi

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा, 1/2 चम्मच अजवाइन और थोड़ा नमक डालकर मिला लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब इसमें 1 कप पानी डालकर इसे हाथ से गूंध लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब फिलिंग तैयार करने के लिए 1 बारीक कटा प्याज , 2 आलू कद्दूकस, 1 बारीक कटी शिमला मिर्च, 1 गाजर कद्दूकस और 1/4 चम्मच नमक डालकर मिक्स करेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • 10 मिनट बाद सब्जियां जब पानी छोड़ दें, तो हाथ से इसका पानी निचोड़ लेंगे और इसके पानी का इस्तेमाल आप मसाला बनाने में कर सकते हैं।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब सब्जियों में 1/2 चम्मच जीरा, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 चम्मच लालमिर्च, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब आटे की 2 बड़ी लोइयां बना लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • एक लोई को लें, और इसे सर्फेस पर रखकर बेलन की मदद से बड़ी रोटी बेल लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब रोटी के ऊपर सब्जियों को फैला लेंगे और इसे लपेट कर इस तरह से रोल बना लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • इन्हे स्ट्रीम करने के लिये, जाली पर तेल लगाकर इस तरह से जाली पर रख देंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • पकाने के लिए स्ट्रीमर में पानी डालकर इसे रखकर, कवर करके 8 से 10 मिनट पका लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब इन्हे ठंडा होने के बाद इस तरह से टुकड़ों में काट लेंगे।

 

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब इन्हे फ्राई करने के लिए 2 चम्मच मैदा, 1 चुटकी नमक में पानी डालकर इसका घोल तैयार कर लेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • एक पैन में तेल ग्राम करेंगे, और इन्हे घोल में डिप करके इस तरह से फ्राई करेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • रोल को दोनों तरफ से उलट-पलट करके सुनहरा होने तक फ्राई करेंगे।

Gehu ke Aate ki Recipe

  • अब हमारी Gehu ke Aate ki Recipe बनकर तैयार है, इसे चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

Gehu ke Aate ki Recipe

सुझाव

  1. इस नाश्ते के लिए रोटी वाले आटे की अपेक्षा आटे को थोड़ा टाइट गूँधना है।
  2. सब्जियों को मिक्स करने बाद मुलायम होने के लिए 10 मिनट का रेस्ट जरूर दें।
  3. इस रेसिपी में आप अपनी पसंद के अनुसार भी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- पत्ता गोभी, बीन्स, फूल गोभी, लौकी इत्यादि।
  4. सब्जियों से निकले हुए पानी को बिलकुल भी नहीं फेंकना है, क्योंकि इसमें बहुत सारे मिनरल होते हैं।
  5. रोल को आप सिर्फ स्ट्रीम करके भी खा सकते हैं इसके अलावा इसे फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

Gehu ke Aate ki Recipe स्वास्थ्य के लिये बेहद लाभकारी होती है, जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स, और अन्य पोषक तत्व होते हैं। सवेरे का नाश्ता आपनी दिनचर्या में शामिल करना बहुत ही फायदेमंद है। हालाँकि इस लेख में, हम आपको एक ऐसी दिलचस्प और स्वादिष्ट Gehu ke Aate ki Recipe साझा किया हूँ जो बनाना बहुत ही आसान है और साथ ही बहुत ही हेल्दी है। Gehun ke Aate ka Nashta बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।

FAQ

गेहूं से क्या क्या बनाया जा सकता है?

गेहूं से विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं, जैसे रोटी, परांठे, पूरी, नान, बिस्किट, और हलवा। इससे ब्रेड, पास्ता, और बिस्किट भी तैयार किए जा सकते हैं। गेहूं एक महत्वपूर्ण अनाज है जो विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता है।

गेहूं और जौ में क्या अंतर होता है?

गेहूं और जौ, दोनों अनाज हैं, और दोनों पौष्टिक होते हैं। लेकिन इनमे कुछ अंतर होता है। गेहूं (विटा वलगेरिस) से बनी रोटी, ब्रेड और अन्य उत्पादों का स्वाद होता है, जबकि जौ (हॉर्डीयम वलगेरे) से बियर और दूसरे प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं, इसमें माल्ट होता है।

गेहूं का जन्म स्थान कौन सा देश है?

गेहूं का जन्म स्थान इराक और सुमेरिया है, जो मेसोपोटामिया क्षेत्र में स्थित हैं। इसे लगभग 10,000 साल पहले विकसित किया गया था। इसका उपयोग अब विश्वभर में भोजन के रूप में किया जाता है, और यह एक प्रमुख अनाज है।

गेहूं का जनक कौन है?

गेहूं का जनक भूमिका में सिद्धांत के अनुसार, प्राचीन समय में मानव समाज द्वारा खोज किया। प्राचीन सुमेरिया और मेसोपोटामिया क्षेत्र में इसकी खेती की गई, जिससे यह अनाज विकसित हुआ और विश्वभर में फैला। कोई व्यक्ति का नाम नहीं है, केवल सामाजिक प्रक्रिया है।

भारत में सबसे ज्यादा गेहूं कहाँ होता है?

भारत में सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन वाले राज्य की बात करें, तो इसमें प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश का आता है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा राज्यों में भी इसकी खेती उच्च स्तर पर होती है। भारत का उत्तर प्रदेश कुल 32.42 फीसदी गेहूं का उत्पादन करता है।

Leave a Comment